बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में फोरलेन बनने से बढ़ी लोगों की परेशानी, अधिकारियों से की अंडरपास बनाने की मांग

नवादा में फोरलेन बनने से बढ़ी लोगों की परेशानी, अधिकारियों से की अंडरपास बनाने की मांग

NAWADA : जिले के एनएच 31 पर फोरलेन निर्माण से एक तरफ जहाँ लोगों में खुशी का माहौल है तो दूसरी ओर एक बड़ी आबादी के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है। फोरलेन बनने की वजह से शहर के न्यू अंसार नगर मोहल्ले का रास्ता बंद हो गया है। तकरीबन डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी दूरी तय कर लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने फोरलेन से अंडर पास की मांग की है। लोगों का कहना है कि अंडरपास की मांग को लेकर कई बार डीएम, विधायक एवं एनएच के पदाधिकारियों को भी आवेदन दिया गया। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हमलोगों को काफी परेशानी होगी। बारिश के दिनों में मुसीबतें कई गुणा बढ़ जाएगी। लोगों ने कहा कि अगर जल्द हम लोगों का समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फोरलेन निर्माण के कारण न्यू अंसार नगर मोहल्ला सड़क से 15-20 फीट नीचे हो गया है और आने जाने के लिए रास्ता भी बंद हो गया है।

आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास के लिए जिला पदाधिकारी, विधायक के साथ एनएच के पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। न्यू अंसार नगर और सड़क के उस तरफ अंसार नगर मिलाकर कुल 20 से 25 हजार की आबादी है। फिर भी इस समस्या को अनदेखी की जा रही है। अगर अंडरपास नहीं दिया गया तो स्कूली बच्चों को परेशानी तो होगी ही। गर्भवती महिलाओं व बीमार लोगों को अस्पताल लाने ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने कहा

एनएच 31 पर फोरलेन का निर्माण हो रहा है। जिससे हमलोगों का रास्ता बंद हो गया है। लंबी दूरी तय कर आना-जाना कर रहे हैं। स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। गर्भवती महिलाओं व बीमारों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कत हो रही है। जल्द हमलोगों को अंडरपास की सुविधा प्रदान की जाए। न्यू अंसार नगर की मेहाना खातून ने कहा की फोरलेन निर्माण से मोहल्ला सड़क से 15-20 फीट नीचे हो गया है और रास्ता को भी बंद कर दिया गया। जिससे काफी घूम कर आना-जाना पड़ रहा है। अगर रात्रि में मोहल्ले में कोई बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल ले जाने के लिए सोचना पड़ेगा। हमलोगों को अंडर पास बनाकर रास्ता दिया जाए। वहीँ इसी मुहल्ले की मुस्तकी खातून ने कहा की फोरलेन निर्माण से हमलोगों का वर्षों पुराना रास्ता बंद हो गया है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। फोरलेन से अंडरपास के लिए वरीय पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जल्द हम लोगों का समस्या का निदान किया जाए। मो. मुनीरउद्दीन ने बताया की न्यू अंसार नगर और सड़क के उस तरफ अंसार नगर को मिलाकर कुल आबादी 20 से 25 हजार की है। वर्षों से हम लोग इस रास्ते से आना-जाना कर रहे थे। लेकिन फोरलेन के निर्माण से रास्ता बंद हो गया। जिससे हमलोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में अंडरपास की सख्त जरूरत है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News