बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में नहीं थम रहा नवनियुक्त शिक्षकों के इस्तीफे का सिलसिला, यूपी के शख्स ने छुट्टी की कमी बताकर छोड़ी नौकरी

दरभंगा में नहीं थम रहा नवनियुक्त शिक्षकों के इस्तीफे का सिलसिला, यूपी के शख्स ने छुट्टी की कमी बताकर छोड़ी नौकरी

DARBHANGA : बीपीएससी से हाल में नियुक्त हुए शिक्षकों का इस्तीफा का सिलसिला लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार अभी तक 100 से अधिक नवनियुक्त शिक्षक इस्तीफा दे चुके हैं। शिक्षकों की नौकरी छोड़ने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिक्षक की नौकरी छोड़ने वालों में अधिकतर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ताजा मामला दरभंगा जिला का है। जहां शिक्षा विभाग की ओर से लगातार किए जा रहे बदलाव से परेशान होकर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले अमन गुप्ता ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर के प्रिंसिपल को अपना त्याग पत्र दे दिया। 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमाननगर के  प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि शिक्षक ने कहा कि घर मेरा लखनऊ उत्तर प्रदेश है। यहां समय कम मिल पा रहा है और हमें आने-जाने में भी असुविधा हो रही है। इसी कारण से हम त्यागपत्र दे रहे हैं। क्योंकि हम परिवार से नहीं मिल पाएंगे। वही उन्होंने बताया कि शिक्षक ने बताया कि हम अपने परिवार से विमर्श करने के बाद त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमन गुप्ता ने इस बात की जानकारी व्हाट्सएप पर भेजा है। इसकी हार्डकॉपी विभाग को भेज रहे है। वही उन्होंने बताया कि BPSC के द्वारा हुई नई शिक्षक भर्ती में एक से पांचवी क्लास के लिए उनकी बहाली हुई थी।

बताते चले कि अमन गुप्ता ने त्याग पत्र के माध्यम से कहा है कि शिक्षा विभाग, बिहार के आदेशानुसार विद्यालय का समय प्रातः 9 से सायं 5 तक तथा उसके पश्चात चुनाव का कार्य किया जाना है। साथ ही विद्यालय मे मिलने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती तथा होली - दीपावती जैसे त्योहारो में एक दिन का अवकाश प्राप्त होगा। 

शिक्षक ने कहा की मेरा निवास अयोध्या उत्तर प्रदेश में है, वहां से दरभंगा तक आने में 24 घण्टे से अधिक का समय लगता है। जिस कारण होली- दीपावली - रक्षाबन्धन जैसे पवित त्यौहारों पर भी अपने परिवार से भेट नहीं कर पाऊँगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश की समाप्ति के कारण उस समय भी अपने घर नहीं जा पाऊँगा। प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक विद्यालय का कार्य तथा विद्यालय पहुँचने के लिए लगा समय तथा विद्यालय से वापस आने में लगने वाले समय को मिलाकर पूरा दिन अत्यधिक व्यस्त हो रहा है। इसीलिए मैं, अपने परिवार से परामर्श के पश्चात स्वेच्छा से अध्यापक पद से त्याग दे रहा हूँ। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 


Suggested News