बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शाम को दिल्ली से आनेवाली है बारात, उससे पहले ही दुल्हन की चाची का हुआ स्वर्गवास, खुद निभा रही थी शादी की जिम्मेदारी

शाम को दिल्ली से आनेवाली है बारात, उससे पहले ही दुल्हन की चाची का हुआ स्वर्गवास, खुद निभा रही थी शादी की जिम्मेदारी

NALANDA : घर में शादी की तैयारी चल रही थी, शाम को द्वार पर बारात लगने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही होनेवाली दुल्हन के चाची की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे घर में मातम पसर गया। मृतका का नाम सविता देवी (50 साल) पति किशोर प्रसाद बताया गया है। 

घटना नालंदा जिले के  बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ला की है। जहां अपनी भतीजी को विदा करने का सपना एक महिला का अधूरा रहा गया और वह खुद ही मौत के आगोश में समा गई। परिजनों ने बताया कि आज उनकी गोतनी की पुत्री की शादी थी। दिल्ली से बारात पहुंच भी गई थी । इधर घर में शादी की रस्म चल रही थी। इसी बीच अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी ।आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही घर के परिजनों की इसकी जानकारी मिली शादी के घर में कोहराम मच गया परिजनों की चीख पुकार से खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। मृतिका की कोई पुत्री नहीं थी इस कारण वे ही अपनी गोतनी की पुत्री  की  शादी की सारी रस्म निभा रही थी।

Suggested News