बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं रहे फिल्म 'वीर' और 'सूर्यवंशी' के निर्माता, तीन महीने से लंदन में ब्लड कैंसर का करवा रहे थे इलाज

नहीं रहे फिल्म 'वीर' और 'सूर्यवंशी' के निर्माता, तीन महीने से लंदन में ब्लड कैंसर का करवा रहे थे इलाज

MUMBAI : साल के अंत में हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। मशहूर फिल्म निर्माता विजय गालानी का गुरुवार को निधन हो गया। बताया गया कि विजय गालानी को ब्लड कैंसर था और पिछले तीन माह से वह लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे थे। विजय गालानी सिर्फ 50 साल के थे। 

बताया गया कि विजय गालानी अपनी फैमिली के साथ बोन मैरो ट्रांस्प्लांट कराने के लिए लंदन गए थे। वहां जाने के कुछ महीने पहले ही उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला था। गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।

सलमान के साथ 'सूर्यवंशी', 'वीर' और अक्षय के साथ 'अजनबी' जैसी फिल्म का किया था निर्माण

विजय गलानी एक बहुत ही सफल प्रोड्यूसर थे, जो बॉलीवुड के बिजनेस मॉडल को जानते थे। गलानी कई प्रमुख एक्टर्स के भी काफी करीब थे। एक प्रोड्यूसर के तौर विजय ने 'सूर्यवंशी' (1992), 'अचानक' (1998) जैसी कई फिल्में की हैं। उन्होंने 2001 में 'अजनबी' का निर्माण भी किया था, जिसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

विद्युत जामवाल के साथ द पावर थी आखिरी फिल्म

2010 में गलानी ने सलमान खान की 'वीर' को प्रोड्यूस किया था। जिसमें सलमान के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, जरीन खान, सोहेल खान ने भी लीड रोल प्ले किया था। विद्युत जामवाल, श्रुति हासन, जाकिर हुसैन, प्रतीक बब्बर, सचिन खेडेकर और जिशु सेनगुप्ता अभिनीत उनकी आखिरी प्रोडक्शन फिल्म 'द पावर' थी। इस एक्शन एंटरटेनर को इस साल 14 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज किया गया था। 


Suggested News