बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सवाल था उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी पर, भाजपा के नेता बोलते रहे- प्रेम जी के यहां प्रेम से खाया

सवाल था उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी पर, भाजपा के नेता बोलते रहे- प्रेम जी के यहां प्रेम से खाया

PATNA :  उपेन्द्र कुशवाहा के सवाल पर भाजपा के अधिकतर नेता कन्नी काटते रहे । जब डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से उपेन्द्र कुशवाहा पर सवाल पूछा गया तो वे कृषि मंत्री प्रेम कुमार के भोज का बखान करने लगे। मोदी से पूछा गया कि क्या उपेन्द्र कुशवाहा नाराज चल रहे हैं तो उनका जवाब था- प्रेम जी के यहां प्रेम से खाये। ऑर्गेनिक सब्जी का भरपूर आनंद लिया। 

THE-QUESTION-WAS-ON-THE-RESENTMENT-OF-UPENDRA-KUSHWAHA2.jpg

पथनिर्माण मंत्री नंदकिशोर ने भी इस सवाल पर इसी राग में जवाब दिया-  खूब बढ़िया खाना था। क्या सुस्वादु भोजन था। हम लोगों ने जम कर लुत्फ उठाया भोज का। भाजपा के नेता भोज की बड़ाई करते रहे और उपेन्द्र कुशवाहा के सवाल को टालते रहे। वे इस तरह बोल रहे थे जैसे उन्होंने सवाल सुना ही नहीं। हंसुआ के बियाह में खुरपी के गीत से भाजपा नेता अपना बचाव करते रहे।शुक्रवार को पटना में भाजपा कोर कमेटी की बैठक कृषि मंत्री प्रेम कुमार के सरकारी आवास पर आयोजित की गयी थी। बैठक के बाद प्रेम कुमार ने सभी नेताओं को भोज दिया दिया था।

THE-QUESTION-WAS-ON-THE-RESENTMENT-OF-UPENDRA-KUSHWAHA3.jpg

उपेन्द्र कुशवाहा के सवाल पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने जवाब दिया भी तो वो लीपापोती करने वाला था। उन्होंने कहा, कहीं कोई खटपट नहीं है। व्यस्त होने की वजह से उपेन्द्र कुशवाहा नहीं आये। उन्होंने कहा कि हर महीने भाजपा कोर कमेटी की बैठक होती है जिसमें मौजूदा कार्यक्रम की समीक्षा होती है और भविष्य के कार्यक्रम तय होते हैं। इस संबंध में ही आज की बैठक आयोजित हुई थी।

Suggested News