बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने किया जमकर बवाल, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा

BIHAR NEWS : सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने किया जमकर बवाल, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा

KHAGARIA : आज खगड़िया सदर अस्पताल कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दरअसल सदर अस्पताल में इलाज के लिए आये एक जख्मी की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने ऑन ड्यूटी एक डॉक्टर को चेम्बर में  घुसकर न केवल पीट दिया। बल्कि कई स्वास्थ्यकर्मियों पर भी हाथ साफ कर दिया। 

इस दौरान मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ भी किया। जिससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद में इस घटना की सूचना चित्रगुप्तनगर थाना को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हुआ है। 

लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। अस्पताल का ओपीडी सेवा अभी भी बाधित है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज करने में लापरवाही करने का आरोप लगाया हैं।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News