बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू नेता छोटू सिंह का अनुष्ठान 72 घंटे से लगातार जारी, कहा सीएम नीतीश के स्वस्थ होने तक जारी रहेगी पूजा अर्चना

जदयू नेता छोटू सिंह का अनुष्ठान 72 घंटे से लगातार जारी, कहा सीएम नीतीश के स्वस्थ होने तक जारी रहेगी पूजा अर्चना

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पिछले 72 घंटों से अखंड अनुष्ठान का विधान किया जा रहा है।जदयू के वरिष्ठ नेता एवं नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में पटना के संत पशुपति नाथ वेद विद्यालय परिसर में सीएम नीतीश के पूर्ण स्वस्थ होने की मंगलकामना के साथ यज्ञ- हवन एवं पूजन किया जा रहा है। 

इस मौके पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने से बिहार के करोड़ों लोगों की चिंता बढ़ गई है। जदयू के समर्पित कार्यकर्ता और नीतीश कुमार के शुभचिंतक होने के नाते उन्होंने सीएम नीतीश के कोरोना निगेटिव होने तक अखंड हवन के अनुष्ठान का संकल्प लिया है। 

72 घंटों से चल रहे अनुष्ठान के चौथे दिन रविवार को वेद मन्त्रों के बीच आहुतियाँ दी गई और सीएम के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई। उन्होंने कहा की भगवान की कृपा से बहुत जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ हो जायेंगे और जनहित के कार्य करने में जुट जायेंगे। 


 

Suggested News