बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : सिवान में बारात लगने के दौरान छत का गिरा छज्जा, दो की मौत, दर्जनों लोग हुए जख्मी

BIG BREAKING : सिवान में बारात लगने के दौरान छत का गिरा छज्जा, दो की मौत, दर्जनों लोग हुए जख्मी

SIWAN : जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ बारात देखने के दौरान छत का छज्जा गिर गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। घटना जिले के भागर गांव की बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है की इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की हसनपुरा प्रखंड के धूम नगर से भागर निवासी नन्दकिशोर यादव के लड़की की बारात आई थी। 

बारात लगने के दौरान ही यह हादसा हो गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हालाँकि इस घटना की वजह से शादी की खुशियों में मायूसी छा गयी है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News