बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर एनडीए में थम नहीं रहा घमासान, भाजपा अध्यक्ष पर जदयू ने दागे तीर

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर एनडीए में थम नहीं रहा घमासान, भाजपा अध्यक्ष पर जदयू ने दागे तीर

पटना. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की मांग पर बिहार भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है. सोमवार को बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार को आंकड़ों को पेश करते हुए कहा कि केंद्र से जितनी राशि बिहार को मिलती है वह बिहार सरकार खर्च नहीं करती है. जायसवाल ने बिहार के विशेष राज्य की मांग को सिरे से ख़ारिज करने वाला लम्बा पोस्ट किया था. 

जायसवाल के नीतीश सरकार पर आरोपों का जवाब देते हुए अब जदयू नेता अभिषेक झा पलटवार किया है. उन्होंने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में जायसवाल को आइना दिखाया. उन्होंने संजय जायसवाल को ज्ञानी बताते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कुछ साधारण बातें जायसवाल जरूर समझते होंगे। आप आर्थिक सर्वेक्षण को ठीक से पढ़ें। यह नीतीश कुमार का प्रयास है कि विश्वव्यापी कोरोना महासंकट के बावजूद बिहार का प्रति व्यक्ति आय लगभग 1221 रुपए सालाना बढ़ गया है। बिहार में नल जल योजना को 2016 से ही लागू किया गया और केंद्र की सरकार ने 2019 में इसकी शुरुवात की। 90% कार्य बिहार सरकार ने अपने खर्च पर करवा लिया है तो फिर केंद्र की सरकार से इस मद में मिले 6000 करोड़ रुपए लगभग लेने का कोई औचित्य नहीं बनता है। हर घर बिजली का काम बिहार में 2015 में शुरू होकर 2018 तक पूरा कर लिया गया। केंद्र सरकार ने 2017 में इसकी शुरुवात की।


अभिषेक झा ने कहा कि बिहार एक कंज्यूमर स्टेट है और खरीदारी का सूचकांक बढ़ा है जो दर्शाता है कि बिहार आगे बढ़ रहा है।खरीददारी का सूचकांक बड़ा है और इसलिए जीएसटी क़ा हिस्सा बड़ा है। बिहार के मॉडल को तो पूरे देश में अपनाया जाता है ,नितीश कुमार जी की कार्यशैली और साख बताने के लिए यह काफी है।  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो बिहार औद्योगिक प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिहार में मानव संसाधन सस्ता है परंतु जो रॉ मैटेरियल्स बाहर से आता है वह महंगा होता है। इस वजह से भी कई उद्योग यहां नहीं लग पाते हैं। विशेष राज्य का दर्जा मिलने से उद्योग लगाने वाले लोगों को इनकम टैक्स में भी छूट मिलेगी और तब बिहार के तरफ उनका रुझान और बढ़ेगा। बिहार को पूर्ण विकसित करने के लिए विशेष राज्य का दर्जा बिहार का अधिकार है।

संजय जायसवाल को आंकड़ों के साथ झा ने कहा, कुछ दिनों पूर्व तक आप लोगों ने इस मांग का समर्थन किया और अब इसके खिलाफ बोल कर आप बिहार के आम जनमानस की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं। जहां तक राशि खर्च करने का सवाल है तो अपनी सांसद निधि से कितना खर्च आपने किया है आपको जानकारी है या सार्वजनिक करूं? आपके क्षेत्र के लोगों की प्रतिक्रिया आपके पोस्ट के कमेंट बॉक्स में है। आपसे साझा भी कर दे रहा हूं।

उन्होंने कहा कि बिहार में  नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है जिसमें जेडीयू, भाजपा, हम और वीआईपी पार्टी शामिल है। सबकी बराबर जवाबदेही है। कोई मामला रहे तो आपस में बैठकर बात हो सकती है लेकिन ऐसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आप गठबंधन की जड़ों को फिर से एक बार कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।


Suggested News