बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदन में सवाल की फेका-फेकीः सत्ता पक्ष ने ही घेर लिया सरकार को,अब डिप्टी और संसदीय कार्य मंत्री दो विभाग के बीच का विवाद सुलझायेंगे

सदन में सवाल की फेका-फेकीः सत्ता पक्ष ने ही घेर लिया सरकार को,अब डिप्टी और संसदीय कार्य मंत्री दो विभाग के बीच का विवाद सुलझायेंगे

PATNA: बिहार विधान सभा में आज सरकार की किरकिरी हो गई। दरअसल प्रश्नकाल में आज एक बार फिर से सवाल उठा कि सर्पदंश से मृत्यु पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दी जाए। भाजपा विधायक पवन जायसवाल का यह सवाल पहले आया था। इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने इस सवाल को वन पर्यावरण विभाग को हस्तांतरित किया था। आज एक बार फिर से सवाल सदन में आया। वन पर्यवारण विभाग ने इस सवाल को एक बार फिर से आपदा प्रबधन विभाग को लौटा दिया। इसके बाद सदन में सरकार घिर गई। विधायक पवन जायसवाल ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई।इसके बाद विस अध्यक्ष ने इस पर संज्ञान लिया।

सदन में घिर गई सरकार

सत्ता पक्ष और विपक्ष ने सरकार को घेर लिया। सत्ता पक्ष की तरफ से पवन जायसवाल,संजय सरावगी समेत अन्य विधायकों ने कहा कि सवाल की फेका-फेकी हो रही है। ऐसे में अधिकारियों पर कार्रवाई हो। संजय सरावगी ने कहा कि पिछली बार तत्कालीन मंत्री सुशील कुमार मोदी ने सदन में आश्वासन दिया था कि वन पर्यावरण विभाग से सर्पदंश से मृत्यु पर पीड़ित परिवार को 4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।अब कहा जा रहा कि विभाग में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है और सवाल लौटा दिया। विवाद बढ़ता देख विस अध्यक्ष ने इस मामले में पहली की।

विस अध्यक्ष ने दिया नियमन

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में सरकार को यह निर्देश दिया कि डिप्टी सीएम ,संसदीय कार्य मंत्री और दोनों विभाग के मंत्री बैठें और अधिकारियों को रखें और इस सवाल का हल निकालें। 


Suggested News