बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सत्ता पक्ष ने राज्यपाल के बजाए मुख्यमंत्री के नाम पर की वोटिंग, विपक्ष का संशोधन प्रस्ताव 21 मतों से गिरा

सत्ता पक्ष ने राज्यपाल के बजाए मुख्यमंत्री के नाम पर की वोटिंग, विपक्ष का संशोधन प्रस्ताव 21 मतों से गिरा

PATNA: बिहार विधानसभा में बिहार अभियंत्रण विवि विधेयक 2021 में संशोधन का विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया है.सत्ता पक्ष ने राज्यपाल के नाम पर वोट न कर मुख्यमंत्री के नाम पर वोट किया। दरअसर, बिहार अभियंत्रण विवि विधेयक 2021 में  विपक्ष ने यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति के तौर पर राज्यपाल की बजाए मुख्यमंत्री को बनाने पर संशोधन का प्रस्ताव दिया था.तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्ष ने सदन में प्रस्ताव रखा कि मुख्यमंत्री की जगह राज्यपाल को ही कुलाधिपति रहने दिया जाए. लेकिन सत्ता पक्ष ने राज्यपाल के नाम के प्रस्ताव के नाम पर वोटिंग नहीं किया बल्कि मुख्यमंत्री के नाम पर वोटिंग किया। इस तरह से विपक्ष का प्रस्ताव सदन में गिर गया। 

विपक्ष की मांग के बाद स्पीकर विजय सिन्हा ने विस में वोटिंग कराई। वोटिंग के दौरान संशोधन प्रस्ताव के पक्ष में कुल 89 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 110 वोट.यानी सत्ता पक्ष की जीत हुई। राज्यपाल के नाम का संशोधन प्रस्ताव गिर गया। इस तरह से बिहार विस में सत्ता पक्ष को 21 वोटों से जीत मिली। 

संशोधन प्रस्ताव रखते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार अभियंत्रण विवि विधेयक 2021 में मुख्यमंत्री को कुलाधिपति बनाया जा रहा है। जबकि राज्यपाल को कुलाधिपति होना चाहिए। हम वोटिंग चाहते हैं,देखते हैं कि सत्ता पक्ष राज्यपाल के नाम पर वोटिंग करती है या अपने मुख्यमंत्री के नाम पर। लेकिन सत्ता पक्ष ने राज्यपाल के नाम का संशोधन प्रस्ताव के विपक्ष में वोटिंग किया। इस तरह से विपक्ष का प्रस्ताव 21 मतों से गिर गया। 

Suggested News