बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणतंत्र दिवस परेड में "गया जी बांध" थीम पर आधारित झांकी को चयन समिति ने किया रिजेक्ट, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस परेड में "गया जी बांध" थीम पर आधारित झांकी को चयन समिति ने किया रिजेक्ट, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

GAYA : आज अतिप्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखने वाला गया शहर में सूबे का पहला " गया जी बांध " के थीम पर आधारित झांकी को केंद्र सरकार की चयन समिति ने 2023 के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल करने से लगातार सातवें वर्ष भी इंकार करने पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने विष्णुपद मंदिर के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू , पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, दिपुलाल भईया, विद्या शर्मा, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल सहित गया के लोगों ने कहा की मोदी सरकार सन 2017 से लगातार गणतंत्र दिवस परेड का कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झांकी में बिहार की झांकी को रिजेक्ट करना, राज्य की 13 करोड़ जनता का अपमान है।

नेताओ ने कहा की बिहार के साथ ऐसा भेदभाव केवल मोदी सरकार के ही कार्यकाल में हुआ है, पहले के किसी भी सरकार ऐसा कभी नहीं हुआ है। नेताओ ने कहा की " गया जी बांध " थीम पर तैयार झांकी में गया, बोधगया , फल्गु नदी, सीताकुंड मंदिर, विष्णुपद मंदिर सभी को सम्मिलित कर तैयार किया गया है, जिसे चयन समिति द्वारा रिजेक्ट करना दुर्भावना से ग्रसित प्रतीत होता है। इसके पहले भी विगत छह वर्षो की झांकी भी समसमायिक, ऐतिहासिक महत्व रखने वाला विषय जैसे छठ महापर्व,जल जीवन हरियाली, शराबबंदी,विक्रमशिला, गांधी के पद चिन्हों पर बिहार आदि को भी पूर्व के वर्षो में रिजेक्ट किया जा चुका है।

नेताओ ने बिहार प्रदेश के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आमजन एकजुट होकर बिहार के गौरवशाली अतीत, सामाजिक, राजनैतिक एवम् शैक्षणिक उर्वरा भूमि की अपमान के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार से हर हाल में बिहार की झांकी को गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल कराने की मांग की है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News