बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस जहाज से आर्यन खान की हुई थी गिरफ्तारी, उस जहाज पर फंसे 2016 यात्री, उतरने पर लगी रोक, जानिए अब क्या हुआ

जिस जहाज से आर्यन खान की हुई थी गिरफ्तारी, उस जहाज पर फंसे 2016 यात्री, उतरने पर लगी रोक, जानिए अब क्या हुआ

DESK : कार्डेलिया जहाज याद है, वही क्रूज जहां से तीन माह पहले शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब नए साल पर यह क्रूज फिर से विवादों में घिर गया है। इस बार विवाद का कारण ड्रग्स पार्टी नहीं, बल्कि कोरोना का संक्रमण है। बताया गया कि क्रूज के 16 सदस्यों वाले चालक दल के एक सदस्य को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद क्रूज पर सफर करनेवाले सभी यात्रियों के नीचे उतरने पर रोक लगा दी गई है। 

बताया गया कि नए साल पर यह क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। बताया गया कि उस समय जहाज पर 2000 यात्री सहित क्रू चालक दल के 16 सदस्य मौजूद हैं लेकिन इन चालक दल के एक सदस्य को कोविड से ग्रसित बता दिया गया। जिसके बाद अब क्रूज पर सवार सभी लोगों का RT-PCR टेस्ट करवाया जा रहा है और जब तक उनका रिपोर्ट नहीं मिल जाता है, ये सभी शिप पर ही फंसे हुए रहेंगे। पॉजिटिव क्रू मेंबर को जहाज के अंदर ही आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले कोई भी जहाज से न उतरे। अभी यह गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। अब वहां की सरकार ने जहाज को डॉक करने की अनुमति देने से ही इनकार कर दिया है।

आर्यन खान मामले के बाद प्रबंधन ने  की मनमानी

जिस तरह से आर्यन खान मामले में क्रूज प्रबंधन की गलती  सामने आई थी, उसके बाद कोई सुधार नहीं हुआ। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के दौरान लगाया गया डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू है। इसके तहत बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर जाने और दो गज की दूरी का नियम मानना अनिवार्य है। हालांकि, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद क्रूज पर जारी पार्टी का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यह स्पष्ट था कि ऐसे किसी नियम को यहां मौजूद लोगों ने फॉलो नहीं किया था।

Suggested News