बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना साहिब में गूंज रहा #बोले बिहार महागठबंधन की सरकार का नारा

पटना साहिब में गूंज रहा #बोले बिहार महागठबंधन की सरकार का नारा

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में अब चुनाव प्रचार चरम पर है ऐसे में महागठबंधन का नारा भी जमकर गूंज रहा है। बोले बिहार महागठबंधन की सरकार का नया नारा खूब गूज रहा है। भाजपा-जदयू के खिलाफ महागठबंधन की लड़ाई के बीच प्रवीण सिंह कुशवाहा लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

 मतदाताओं को वोट करने की अपील कर रहे हैं। बुधवार को पटना साहिब के नगर निगम क्षेत्र का दौरा करते हुए प्रवीण सिंह कुशवाहा ने गली गली घूमते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया। बार्ड संख्या 52, 53 और 54 में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। कल भी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने  को छोटी नगला, बड़ी नगला, जमुनापुर, मथनी टाल, मंगल आखाड़ा, सावर चक होते हुए पटना साहिब के लोगों से मुलाकात करते  हुए परिवर्तन की मांग करते हुए वोट करने की अपील की। 

इस जनसंपर्क अभियान में प्रवीण सिंह कुशवाहा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। मीडिया से बात करते हुए प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि यदि आपको लगता है कि 25 साल बाद परिवर्तन होना चाहिए तो हमारा एक बार साथ दें। एक मौका पांच साल, बदल दूंगा सूरतेहाल के साथ साथ "जनता के हाथ में होगी कमान, फ़िर लौटेगा बिहार का सम्मान" के तहत हर मतदाता को महागठबंधन के एजेंडे को बता रहे हैं। आपको बता दें कि पटना साहिब सीट पर ढाई दशक से बीजेपी का भगवा झंडा ही लहराता रहा है। 1995 में नंदकिशोर यादव वहां से पहली बार जीतकर विधान सभा पहुंचे। 

उसके बाद आज तक इस सीट पर कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं जीत सका। नंद किशरो यादव बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। हालांकि, 2015 के बिहार विधान सभा चुनाव  में जब लालू-नीतीश ने गठजोड़ कर महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। तब भी नंदकिशोर यादव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने बहुत ही कम मतों के अंतर से राजद के संतोष मेहता को पटखनी दी थी। 

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News