बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारिवारिक विवाद का ऐसे निकाला हल : पहले पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, फिर खुद जहर खाकर दे दी जान

पारिवारिक विवाद का ऐसे निकाला हल : पहले पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, फिर खुद जहर खाकर दे दी जान

SASARAM : बड़ी खबर सासाराम से है। जहां एक शख्स ने पहले तो अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल घटना में घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़हिया बाग की बताई जाती है। परिजनों के अनुसार  सुनील साह छोटा मोटा मजदूरी का काम किया करते थे। वह बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा निकरी के निवासी थे तथा सासाराम में रहकर काम किया करते थे। बताया गया कि पति-पत्नी में पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। उसी तनाव में सुनील ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में अंतः ग्लानि से खुद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। 

फिलहाल  पुलिस ने घायल पत्नी रीना देवी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक पति सुनील साह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि किस परिस्थिति में इतने बड़े वारदात को अंजाम दिया गया?  मृतक के परिजन सासाराम पहुंचने लगे हैं।


Suggested News