बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इस शख्स की कहानी जानकर आपका रिश्तों से उठ जायेगा विश्वास, जानिए क्या है पूरा मामला....

इस शख्स की कहानी जानकर आपका रिश्तों से उठ जायेगा विश्वास, जानिए क्या है पूरा मामला....

BEGUSARAI :  जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता की दूसरी शादी से  नाराज बेटों ने ऐसी चाल चली कि अब पिता दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।

बेटों ने अपने पिता को मृत घोषित कर करोड़ो की जमीन अपने नाम करवा ली है। वहीं पिता और सौतेली मां को घर से निकाल दिया है। अब मजबूर पिता खुद को जिंदा साबित करने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि नागदह निवासी रामविलास महतों को दो पुत्र है भोला प्रसाद निराला और मनोहर महतों। इनके पास खुद और अपनी पत्नी के नाम से करीब तीन बीघा जमीन है। 2007 में जब रामविलास की पत्नी अमेरिकी देवी का निधन हो गया तो बेटों ने खाना-पीना देने में मनमानी शुरू कर दी। 

बताया जाता है कि बेटों और बहुओं के व्यवहार से तंग आकर रामविलास महतो ने 2008 में दूसरी शादी कर ली। पिता द्वारा दूसरी शादी के करने के बाद बेटों को यह डर हो गया कि उनकी सौतेली मां और उससे होने वाले बच्चे भी रामविलास की संपत्ति में हिस्सेदार हो जायेंगे। 

इसके बाद दोनों भाईयों ने आपसी सहमति से 2009-10 में अंचल में बंटवारा वाद संख्या 2784 दायर कर दिया तथा राजस्व कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से अपने पिता को मृत घोषित कर दोनों भाई ने करोड़ों की जमीन अपने नाम करवा लिया। 

जमीन अपने नाम कराने के बाद दोनो ने अपने पिता और सौतेली मां को घर से निकाल दिया। इसके लिए रामविलास ने जब कानूनी लड़ाई शुरू की तो पता चला कि वह मृत घोषित हो चुके हैं और उनके नाम से अब कोई संपत्ति नहीं है। 

24 जनवरी 2020 को रामविलास महतों ने इसका प्रतिलिपि अंचल से निकलवाया तो उसमें स्पष्ट लिखा हुआ था कि रामविलास महतों और उनके पत्नी की मृत्यु हो जाने के कारण जमीन का बंटवारा भोला प्रसाद निराला और राम मनोहर महतों के नाम से कर दिया गया है। 

अब रामविलास महतों अपने को जिंदा घोषित करने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने डीएम से लेकर पीएम तक आवेदन भेजकर अपने को जिंदा साबित करने तथा संपत्ति वापस पाने के लिए गुहार लगाई है।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News