बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रफ्तार ने ली एक की जान, दूसरे की हालत गंभीर

रफ्तार ने ली एक की जान, दूसरे की हालत गंभीर

MOTIHARI : जिले में तेज रफ्तार के कारण एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं बाइक पर बैठा दूसरे युवक की गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि पिपरा थाना के भेरखिया गांव निवासी संतोष राम और सुनील राम नामक दो युवक बाइक से अपने बहन के घर पकडी दीक्षित के बलिबेलवा जा रहा थे। इसी दौरान भाग्यनगर बोरिग के नजदीक मोड़ पर उनकी बाइक एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में संतोष राम की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठा सुनील राम गंभीर रुप से घायल हो गया। 

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही दोनो युवक काफी दूर फेंका गये। इधर घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आनऩ-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मृत युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News