बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : यात्रियों से भरी तेज रफ़्तार टेम्पू अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन लोग जख्मी, तीन की हालत गंभीर

BIHAR NEWS : यात्रियों से भरी तेज रफ़्तार टेम्पू अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन लोग जख्मी, तीन की हालत गंभीर

AURANGABAD : जिले में आज तेज रफ्तार का कहर सामने आया है. जिसका शिकार एक ऑटोरिक्शा हो गया। घटना हसपुरा से पचरूखिया जाने वाली पथ पर अहियापुर गाँव के पास घटना घटी है। लोगों के द्वारा बताया गया की पचरुखीय की ओर जा रही ऑटो ने तेज रफ्तार के कारण अपना नियंत्रण खो दिया और चाट में पलट गई। जिससे ऑटो में कई सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बाद में पचरूखिया की ओर से आ रही ऐम्बुलेंस के चालक ने घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बड़े अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान आती निवासी प्रमोद पासवान, हसपुरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार पासवान, गया जिले के आंती बाजार के रहने वाले आदित प्रसाद तथा हसपुरा थाना के डुमरा गांव निवासी जितेन्द्र प्रसाद के रूप में की गयी हैं।

चिकित्सकों के अनुसार कई की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है। आंती बाजार के रहनेवाले घायल आदित की पत्नी सियामनी देवी ने बताया कि मेहंदिया थाना क्षेत्र के बम्भई गांव से परिवार के साथ आंती ससुराल जा रहे थे। हसपुरा बाजार के बाहर टेम्पो पकड़कर पचरूखिया जा रहे थे। जैसे ही टेम्पो अहियापुर मोड़ के पास पहुंची की अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार बताया जा रहा है। दुर्घटना की तहकीकात हसपुरा पुलिस कर रही है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News