बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यात्रियों से भरे बस को दो हिस्से में फाड़ती चली गई तेज रफ्तार ट्रक, 30 लोगों ने गंवाई जान, 40 की हालत गंभीर

यात्रियों से भरे बस को दो हिस्से में फाड़ती चली गई तेज रफ्तार ट्रक, 30 लोगों ने गंवाई जान, 40 की हालत गंभीर

DESK : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां राजमार्ग पर एक यात्री बस से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत की भयावहता इस बात से ही लगाई जा सकती है बस में सवार 70 से अधिक यात्रियों में 30 की मौत हो गई है। वहीं 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हताहत लोगों में अधिकतर वे श्रमिक हैं, जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे।

घटना को लेकर बताया गया कि मिली जानकारी के अनुसार  बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी, तभी वह डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा बाईपास के पास सिंधु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार अधिकतर लोग वे श्रमिक थे, जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे। घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी।

पाकिस्तान सरकार ने डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार और गृह मंत्री शेख रशीद ने घटना पर दुख जताया है। 

Suggested News