बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, इनके वकील ने दी जानकारी

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, इनके वकील ने दी जानकारी

पटना. एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पटना नगर निगम के कर्मचारी संघों ने कई दिनों से चल रही हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। नगर निगमकर्मियों की ओर से वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम कर्मियों के संघों ने विचार विमर्श कर हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया हैं।

आज पटना हाईकोर्ट में इस मामलें पर सुनवाई होनी थी, लेकिन वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कोर्ट से अनुरोध किया कि चूंकि हड़ताल कर कर्मचारियों के विभिन्न संघ हड़ताल समाप्त करने के मुद्दे पर विचार विमर्श कर रहे हैं, इसलिए आज तक की मोहलत दी जाए।

कोर्ट ने उनके अनुरोध कोव् स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए कल की तिथि निर्धारित की। अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने बताया कि कल वे कर्माचारी संघ की हड़ताल समाप्त करने के निर्णय के सम्बन्ध में कोर्ट को जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने हड़ताल समाप्त करने के निर्देश के साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को कर्मचारियों के न्यायसंगत मांगों पर विचार करने हेतु बैठक करने को कहा था। इस मामलें पर कल सुनवाई की जाएगी।


Suggested News