बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहली पत्नी को छोड़ अपने ही छात्रा से दूसरी शादी करने वाला शिक्षक चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से था फरार

पहली पत्नी को छोड़ अपने ही छात्रा से दूसरी शादी करने वाला शिक्षक चढ़ा पुलिस के हत्थे,  लंबे समय से था फरार

MOKAMA :  मोकामा थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शिक्षक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोप है कि पहली पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में उसके खिलाफ पांच साल पहले 2017 में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा था। जबकि स्कूल में उसकी नियमित हाजिरी लग रही थी। 

18 साल पहले हुई थी शादी

मामले में बताया गया कि  मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर के रहने वाले कन्हैया जी की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व 2004 में बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा निवासी प्रभा देवी से हुई थी।प्रभा देवी ने मोकामा थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद कन्हैया के द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।कन्हैया के द्वारा बार-बार उसके परिजनों से कुछ से कुछ मांग की जाने लगी।इसी क्रम में एक बार कन्हैया के द्वारा उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया।फिर कन्हैया ने उसके भाई से बाढ़ में डेढ़ कट्ठा जमीन भी लिखवा ली।लेकिन कन्हैया का लोभ बढ़ता गया और वो कुछ दिन के बाद फिर उसे प्रताड़ित करने लगा।तंग आकर उसके द्वारा 2017 में मोकामा थाने में इसकी लिखित शिकायत भी की गई।

उसके बाद कन्हैया ने पहली पत्नी को घर से निकाल दिया और पिछले वर्ष अप्रैल महीने में मुंगेर जिले के मुसफ्फिल थाना अंतर्गत चेडोंन गांव निवासी राजकिशोर सिंह की पुत्री छोटी कुमारी से दूसरी शादी कर ली। ताज्जुब तो इस बात की है कि 2017 से ही फरार चल रहे कन्हैया कुमार की हाजिरी नियमित रूप से मोकामाघाट उच्च विद्यालय में बनती रही। इस सम्बंध में मोकामा थाने की महिला काउंसलर सुमन देवी ने बताया कि कई बार कन्हैया के घर पर जाकर उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना।

आज जब मोकामा थाने की पुलिस रेलवे एडेड मोकामा घाट उच्च विद्यालय पहुंची तो पुलिस को देख कन्हैया ने भागने की कोशिश की लेकिन मोकामा थाने के एस आई चंद्रभूषण सिन्हा ने खदेड़ कर उसे धर दबोचा। पूरे मामले में विद्यालय के प्राचार्य की भूमिका भी संदिग्ध है कि आखिर किसी फरार आरोपी की हाजिरी लंबे समय से कैसे बन रही थी।

Suggested News