बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को घर में हो रही थी चोरी, अमेरिका में बैठे मालिक ने पुलिस को दी सूचना, बदमाशों से हो गयी मुठभेंड

आधी रात को घर में हो रही थी चोरी, अमेरिका में बैठे मालिक ने पुलिस को दी सूचना, बदमाशों से हो गयी मुठभेंड

N4N DESK : सीसीटीवी कैमरे की बदौलत एक घर में चोरी की घटना होने से बच गयी। घटना कानपुर के श्यामनगर की है। जहाँ में सोमवार देर रात एक बंद में घर में चोर घुस गए। हालाँकि घर का मालिक इस समय अमेरिका में रहता हैं। इसकी वजह से घर की सुरक्षा के उन्होंने सीसीटीवी लगवा रखा है। अमेरिका में बैठे उन्होंने जैसे ही फुटेज में जैसे ही देखा कि चोर घुस रहे हैं तो फोन पर  पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया तो चोरों ने गोली चला दी।  जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक गोली चोर के पैर पर लग गई।


दरअसल कानपुर के श्यामनगर के रहने वाले विजय अवस्थी इस समय अमेरिका में हैं। जिस समय चोर घर में घुसे अमेरिका में उस समय दिन था, लिहाजा विजय अवस्थी अपने मोबाइल पर अपने घर को देख रहे थे। उसी दौरान उनको घर में चोरी की वारदात करते चोर नजर आ गए, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत कानपुर पुलिस तक पहुंचाई।  

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को घेर लिया। इसी दौरान पुलिस को देखकर चोर घर से भागने लगे। हालाँकि पानी की टंकी के पास एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली चोर को लग गई। घायल बदमाश हमीरपुर का रहने वाला है, जिसे हैलट में भर्ती कराया गया है।

Suggested News