बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : घर में घुसे चोर ने गृहस्वामी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : घर में घुसे चोर ने गृहस्वामी को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SASARAM : सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी में घर में घुसे एक चोर ने गृहस्वामी युवक को गोली मार दी। घायल 29 साल के सुमित कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में लाया गया है। गोली सुमित के हाथ में लगी है। बताया जाता है कि आदर्श कॉलोनी के रहने वाले प्रेम प्रसाद गुप्ता का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। 

देर रात जब उनका पुत्र सुमित कुमार पहले घर लौटा और जैसे ही दरवाजा खोला, घर में घुसे चोर ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने के बाद सुमित भागते हुए शोर मचाने लगा। बताया जाता है कि भागने के दौरान भी चोर ने दो चक्र गोलियां चलाई और भाग निकला। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और आनन-फानन में सुमित को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। 

पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सुमित के दाहिने हाथ में गोली लगी है। उसकी स्थिति सामान्य है। सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News