बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मानसून सत्र का तीसरा दिन भी अग्निपथ की भेंट चढ़ा, मंत्री और विधायक बोले- जदयू ने सदन की कार्यवाही को नहीं किया बहिष्कार

मानसून सत्र का तीसरा दिन भी अग्निपथ की भेंट चढ़ा, मंत्री और विधायक बोले- जदयू ने सदन की कार्यवाही को नहीं किया बहिष्कार

पटना. सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर बिहार में बवाल मचा हुआ है। इसकी गूंज बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में भी सुनायी दे रही है। इस पर चर्चा की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है। तीसरे दिन आज भी राजद ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया है। अग्निपथ योजना पर सदन में चर्चा नहीं होने पर राजद ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है। वहीं भोजनकाल के बाद चर्चा होने लगी कि जदयू विधायक भी सदन से बाहर हो गये हैं, लेकिन इन चर्चाओं पर जदयू नेता ने विराम लगा दिया है।

सदन का जदयू ने नहीं किया बहिष्कार- मंत्री

जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री से बिधानसभा से बहार निकलने के सवाल पर बताया कि जदयू के विधायक और विधान पार्षद सदन में मौजूद थे। कुछ लोग अंदर बाहर कर रहे थे। जदयू ने सदन का बहिष्कार नहीं किया है। वहीं उन्होंने अग्रिपथ योजना के सावल पर कहा कि हम लोगों का स्टैंड वहीं, जो पहले था। इस पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पहले ही बता चुके हैं।


इनटेंशनल नहीं सिचुएशनल था- जदयू विधायक

वहीं इसस मामले पर जदयू के विधयाक संजीव कुमार ने बताया कि जदयू विधायक ने सदन का बहिष्कार नहीं किया। वहीं उनसे पूछा गया कि वे लोग सदन में क्यों नहीं थे, तो उन्होंने इस सवाल का अलग अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग अंदर-बाहर कर रहे थे। यह को इनटेंशनल नहीं था, बल्कि सिचुएशनल था। वहीं उन्होंने अग्निपथ योजना पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्टैंड का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर युवाओं में काफी आक्रोश हैं। इस पर विचार किया जाना चाहिए।

भाजपा- जदयू साथ- बीजेपी विधायक 

वहीं सदन से जदयू के आउट होने के सवाल पर बीजेपी के विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि जदयू भाजपा एक साथ है। सदन से जदयू के विधायक थे। उन्होंने कहा कि एक भी जदयू विधायक ने कहा कि उन्होंने सदन का बहिष्कार किया है। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। 

बता दें कि बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र के तीन दिन अग्निपथ की भेंट चढ़ गया। विपक्ष इसको लेकर लगातार सदन में हंगामा कर रही है। जब तक इस पर चर्चा नहीं हो, विपक्ष सदन चलने देने को तैयार नहीं है। वहीं अब राजद ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अब धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


Suggested News