बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा चरण सीतामढ़ी से पटना तक, 4 फरवरी को होगी शुरुआत

बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा चरण सीतामढ़ी से पटना तक, 4 फरवरी को होगी शुरुआत

PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 4 फरवरी को मां जानकी के भूमि सीतामढ़ी से होकर शिवहर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर होते हुए वैशाली से पटना आकर ठहराव होगी।

इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि मंदार पर्वत बांका से प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में चले इस पदयात्रा में अब तक दो चरण पूरे हो चुके हैं। उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए दूसरे चरण की यात्रा जो सीतामढ़ी पहुँचकर ठहराव दी गयी थी। उसकी शुरुआत वहीं से पुनः होगी। 

इस पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांव-गांव गली-गली हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के प्रेम, सद्भाव और संदेश को लेकर कांग्रेसजन उपरोक्त जिलों में जाएंगे।

इस यात्रा में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास, विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित राष्ट्रीय व प्रदेश सहित जिलों से बड़ी संख्या में नेतागण और सभी प्रकोष्ठों के कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Suggested News