बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जज को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

जज को मिली जान से मारने की धमकी, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

KATIHAR : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक जज को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के सहायक थाना अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित बारसोई अनुमंडल न्यायालय के अपर मुख्य न्याययिक दण्डाधिकारी अरुण कुमार के सरकारी आवास की दिवाल पर पेंसिल से लिख कर जान से मारने की धमकी दी गयी। दिवाल पर धमकी भरा शब्द लिखा देख मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। 

इधर जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सदर एसडीपीओ अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने एसीजेएम से मामले की जानकारी ली। 

एसडीपीओ ने बताया कि अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कटिहार के एसपी आवास के सामने ही एसीजेएम अरुण कुमार का आवास है। यह करतूत किसी शरारती तत्व का भी हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरा खुलासा हो जायेगा।

Suggested News