बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BPSC से चयनित 25 हजार शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण का समय बदला, जानिए किस गेट से होगी गांधी मैदान में इंट्री...

BPSC से चयनित 25 हजार शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण का समय बदला, जानिए किस गेट से होगी गांधी मैदान में इंट्री...

PATNA: बिहार सरकार के द्वारा 13 जनवरी को नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। पटना के गांधी मैदान में नव नियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण होगा। वहीं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार गांधी मैदान में होने वाले सामूहिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का समय बदला गया है। 

दरअसल, पहले शिक्षकों को 3 बजे नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम तय हुआ था लेकिन अब समय बदल कर नए शिक्षकों को 13 जनवरी को 12 बजे ही नियुक्ति पत्र दे दी जाएगी। करीब 25 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। शिक्षक अभ्यर्थियों को गांधी मैदान के गेट नंबर-4, 5 और 10 से प्रवेश होगा। इन सभी की नियुक्ति की अनुशंसा बीपीएससी ने की है। 

मालूम हो कि, दूसरे चरण के शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल 94 हजार अभ्यर्थियों में से 73,300 की काउंसिलिंग हो चुकी है। बाकी की काउंसिलिंग आखिरी चरण में है। इन अभ्यर्थियों को 13 जनवरी को नियुक्ति पत्र मिलना है। इसके मद्देनजर काउंसिलिंग तेज रफ्तार में है। जिनकी काउंसिलिंग हो चुकी है, उन्हीं में से 25 हजार अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में तदर्थ नियुक्ति पत्र मिलना है। इन सभी को जिला शिक्षा पदाधिकारियों के जरिए सूचना दी जा रही है।

वहीं नियुक्ति पत्र का वितरण के दौरान सुरक्षा में 60 मजिस्ट्रेट के साथ 700 जवान तैनात रहेंगे। बैठने वाले स्थान को चार सेक्टरों में बांट कर मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए 9 कोषांग गठित किए गए हैं। सभी कोषांग के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। नौ कोषांग हैं,- अभ्यर्थी प्रबंधक-सह- प्रोटोकॉल कोषांग, तकनीकी प्रबंधन कोषांग, नियुक्ति-पत्र वितरण कोषांग, मूलभूत सुविधा कोषांग, यातायात प्रबंधन एंव पार्किंग व्यवस्था कोषांग, विधि- व्यवस्था कोषांग, आकस्मिक चिकित्सा कोषांग और मीडिया कोषांग शामिल हैं।

Suggested News