बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुपचुप तरीके से दो बिहारी स्टारों ने रचा लिया प्रेम विवाह, जानिए इन दोनो की पूरी कहानी....

गुपचुप तरीके से दो बिहारी स्टारों ने रचा लिया प्रेम विवाह, जानिए इन दोनो की पूरी कहानी....

NEWS4NATION DESK : रियलिटी शो से निकले बिहार के दो बड़े स्टारों ने गुपचुप तरीके से विवाह रचाया है। विवाह रचाने वाले ये दोनों स्टार एश्वर्य निगम और दीपाली सहाय अंतरराष्ट्रीय ख्याति के है और दोनों गायकी  विधा से जुड़े हुए है। ऐश्वर्या निगम जहां मुन्नी बदनाम हुई गाने से चर्चा में आए, वही दीपाली सहाय दर्जनों हिट गाने के साथ ही साथ छोटे पर्दे की स्टार अदाकार के तौर पर जानी जाती है। आइए हम आपको इन दोनो के जीवन से जुड़े पहलुओं से रू-ब-रु कराते है।

इंडियन आईडल फेम दीपालीसहाय 

प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज़ नही होती और जो लोग मेहनती होते हैं वो भीड़ से अलग अपनी पहचान बना ही लेते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है लोगों अपनी आवाज़ से दीवाना बना देने वाली पटना की दीपाली सहाय। दीपाली ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन आइडल 3 से की थी। वे बिहार की पहली सिंगर हैं जिसने इंडियन आइडल के फाइनल्स में अपनी जगह बनाई थी। उसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल 4 में बतौर एंकर काम किया। इंडियन आइडल के दौरान उनकी उम्र महज़ 18 साल थी। 

दीपाली का बचपन पटना में ही बीता। उनका संयुक्त परिवार है। पिताजी पुलिस में थे एवं माताजी गृहणि। उन्होंने अपनी दसवी तक कि पढ़ाई पटना के माउण्ट कार्मेल स्कूल से औऱ सीनियर सकेंडरी की पढ़ाई पटना वीमेंस कॉलेज से पूरी की।   परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी सफलता का श्रेय आज वो इसी प्रोत्साहन को देती है।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी दीपाली ने शुरुवात तो गायिकी से की, लेकिन देखते ही देखते उनकी झोली में अभिनय से जुड़े काम भी आने लगे। दीपाली बताती हैं कि उन्हें  खुद को ये बात पता नही थी कि वे नृत्य और अभिनय भी कर सकती हैं। 

उन्होंने भोजपुरी के एक डेली सोप “बड़की मलकाइन” से एक्टिंग की दुनिया मे कदम रखा। उसके बाद सोनी टीवी के “हनुमान” और “महराणा प्रताप” और दूरदर्शन में “अनुदामिनी” जैसे शोज़ में अलग अलग किरदार निभाए। उन्होंने दूरदर्शन के लिए एक सिंगिंग रियलिटी शो “भारत की शान” और एक म्यूजिकल ट्रेवल शो “सतरंगी” में बतौर एंकर काम किया। इसके साथ ही दीपाली ने फ़िल्म डायरेक्शन की पढ़ाई भी की है और इस फील्ड में काम भी किया है। 

हाल ही में दीपाली ने चंपारण टॉकीज के लिए एक भोजपुरी गाने की रिकॉर्डिंग की है। ये गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा की जो स्थिति है उसको ध्यान में रखते हुए किसी भी चर्चित कलाकार का इस क्षेत्र में कदम रखना किसी जोखिम से कम नही। इस बारे में दीपाली बोलती हैं कि उन्हें अपने राज्य और वहाँ की भाषाओं से अत्यंत लगाव है और वे इसकी बिगड़ी छवि को सुधारने की मुहिम में जुड़ना चाहती हैं। उनका कहना है कि आप किसी चीज़ से अलग हो कर उस चीज़ में बदलाव नही ला सकते। इसलिए भोजपुरी में काम करना उनके लिए शर्म नही गर्व की बात है और अगर भविष्य में उन्हें ऐसे ही अच्छे काम मिलते रहे तो वो उसे करने में पीछे नही हटेंगी। 

आगे बढ़ रहे कलाकारों से दीपाली का बस इतना कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता। मेहनत तो जरूरी है ही उसके साथ साथ जरूरी ये है कि आप वो करे जो आपका मन कहता हो। जिस काम मे आपकी खुशी नही वहां आप सफल नही हो सकते।

ऐश्वर्य निगम

ऐश्वर्य निगम एक पार्श्व गायक हैं। ऐश्वर्य हिंदी फिल्म दबंग में मुन्नी बदनाम हुई के लिए कई अवार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। ऐश्वर्य निगम भी मूल रुप से बिहारी है। इनका जन्म 4 जुलाई 1989 को मुजफ्फरपुर बिहार में हुआ था। ऐश्वर्य ने अपनी आगामी पढ़ाई अपने शहर से ही की।

ऐश्वर्य के करियर की शुरुआत म्यूजिक रियल्टी टीवी शो सा-रे-गा-मा-से की। वर्ष 2006 में प्रसारित होने वाले इस शो में उन्होंने बतौर प्रतिभागी शिरकत की, और शो के विजेता भी बने। इसके बाद ऐश्वर्य जो जीता वही सुपरस्टार में नजर आये, हालांकि वह इस शो में ज्यादा एपिसोड तक ना टिक सके।

ऐश्वर्य एनडीटीवी के शो कितनी मोहब्बत के टाइटल ट्रैक में भी अपनी आवाज दे चुके हैं। वह अब तक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन सिंगर्स के साथ काम कर चुके हैं, जिनमे ललित पंडित, अनु मलिक, प्रीतम, साजिद-वाजिद समीर टंडन शामिल हैं। 

ऐश्वर्य हिंदी सिनेमा में दबंग के हिट गीत 'मुन्नी बदनाम हुई' के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा ऐश्वर्य फरारी की सवारी, बेशर्म, कुछ कुछ लोचा है, टीटू एमबीएम आदि में अपनी गायकी का हुनर बिखेर चुके हैं।

Suggested News