बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में आयोजित दो दिवसीय माता मुंडेश्वरी महोत्सव का हुआ समापन, गायिका कल्पना के गानों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

कैमूर में आयोजित दो दिवसीय माता मुंडेश्वरी महोत्सव का हुआ समापन, गायिका कल्पना के गानों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में दो दिवसीय माता मुंडेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के एक से बढ़ कर एक गायक कलाकार को शामिल किया गया। इस दौरान बिहार के लोक संस्कृति की बयार मुंडेश्वरी महोत्सव में खूब बही। श्रोता खूब आनन्दित हुए और खूब तालियां बजाई। आज महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी गायिका कल्पना ने भक्ति गीत, छठ गीत, लोक गीत से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में शामिल जिले के डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी राकेश कुमार सहित जिले भर के अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। 

जिले के चैनपुर विधायक सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा की मुंडेश्वरी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग हर साल महोत्सव का आयोजन करता है। जिसमे जिला प्रशासन बढ़ चढ़ कर सहयोग करता है। मुंडेश्वरी मंदिर के विकास को लेकर जल्द रोपवे का निर्माण किया जाएगा,जिससे माता को दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। 

बता दे कि देश के प्रसिद्ध माता मुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु आते है। यह ऐसा मंदिर है जहाँ रक्त विहीन बलि दिया जाता है। यानी कि बकरे को फूल और अछत से माँ बलि स्वीकार करती है जो एक अद्भुत चमत्कार है। मंदिर के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर साल दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमे लाखो रुपये खर्च होते है।


कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News