बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरफ्त में आए मेयर की हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपी, पुलिस का दावा - बहुत जल्द होगी बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी

गिरफ्त में आए मेयर की हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपी, पुलिस का दावा - बहुत जल्द होगी बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी

KATIHAR : मेयर हत्याकांड में कटिहार पुलिस को मिला बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने  ,हत्याकांड में संलिप्त दो नामजद अभियुक्त गोल्डी श्रीवास्तव और विशाल हाड़ी को गिरफ्तार किया है। इस तरह मेयर हत्यकांड में कुल 7 नामजद सहित चार अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पाने में कटिहार पुलिस  सफल हो पाई है।  अब तक कुल 5 नामजद आरोपी अब तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जिनमें मेयर पर गोली चलानेवाला अंकित चौहान भी शामिल है। फिलहाल, फरार चल रहे 5 नामजद के खिलाफ पुलिस वारेंट लेकर कुर्की की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है। वहीं गिरफ्तार नामजद मनीषा को पुलिस रिमांड पर लेकर हत्यकांड से जुड़े कई राज खंगालने में जुटी है। गौरतलब है को 29 जुलाई को कटिहार के मेयर की हत्या उनके ही आवास से कुछ दुरी पर अपराधियो द्वारा गोली मारकर कर दी गयी थी।

हत्या के चश्मदीद ने दिया था बयान

मेयर की हत्या में आरोपी बनाए गए करण सिंह नाम के लड़के ने बताया था कि इस हत्या की साजिश में नीरज पासवान, सन्नी श्रीवास्तव, अभिषेक महतो, अंकित चौहान,  गोल्डी, विक्की चौधरी, सूरज पासवान शामिल थे। सभी लोग पहले से वहां पहले से मेयर के आने के आने का इंतजार कर रहे थे। उसने बताया कि मेयर अक्सर वहां किसी से मिलने के लिए आते थे। जिसकी जानकारी सभी को थी। उस दिन भी मेयर जैसे ही गाड़ी से उतरे, उन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उन्हें पहले कट्टे से मारकर घायल किया गया और उसके बाद गोली मार दी गई। गोली अंकित चौहान ने मारी। जिसके बाद सभी वहां भाग गए।

पुलिस पर है दबाव

मेयर की हत्या को लगभग सात दिन का समय गुजर चुका है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरेबां तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। वहीं शहर के पहले नागरिक की हत्या के बाद से पुलिस पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द से सभी आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे डालने में कामयाब हो सकें। हर दिन कोई न कोई न बड़ा राजनेता दिवंगत मेयर के परिवार से मिलने के लिए पहुंच रहा है। वहीं लगातार हो रही है देरी से लोगों में भी धीरे-धीरे आक्रोश पनपने लगा है।

Suggested News