बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिक्का उछालकर हुआ नए मुखिया की जीत का फैसला, जानिए कैसे पंचायत चुनाव में उत्पन्न हुई विकट स्थिति

सिक्का उछालकर हुआ नए मुखिया की जीत का फैसला, जानिए कैसे पंचायत चुनाव में उत्पन्न हुई विकट स्थिति

BUXER : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का परिणाम जारी हो चुका है। नए मुखिया का चयन भी हो गया है। इनमें प्रत्याशियों की जीत का फैसला प्राप्त मतों के आधार पर किया गया। लेकिन, बक्सर जिले का एक पंचायत ऐसा भी है, जहां मुखिया की जीत का फैसला टॉस करके हुआ। इसके लिए बाकायदा सिक्का उछाला गया औ उसके बाद जिसकी जीत हुई उसे मुखिया घोषित कर दिया गया। 

बक्सर के डुमरांव प्रखंड में रविवार शाम तीसरे चरण की मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों के बीच हार जीत का फैसले करने में अधिकारी और कर्मचारी के पसीने छूट गए। दोबारा मतगणना भी हुई, इसके बावजूद दोनों को बराबर वोट ही मिले। ऐसे में अधिकारियों को अंत में सिक्का उछाल कर जीत और हार का निर्णय देना पड़ा।

मामला डुमरांव प्रखंड की सोंवा पंचायत के वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य पद के मतगणना से जुड़ा है। यहां सभी प्रत्याशियों के परिणाम भी समय से घोषित हो गए। सभी ने अपना-अपना प्रमाण पत्र लेकर जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया था, लेकिन इस दौरान रविवार शाम दो महिला प्रत्याशी का चुनाव परिणाम बराबरी पर अटक गया।

दोनों प्रत्याशियों को मिले 131-131 वोट

दरअसल, काउंटिंग के दौरान सोनम कुमारी व ज्योति देवी के मत 131 प्राप्त हुए थे। री-काउंटिंग हुई, मतों में अंतर नहीं रहा। ऐसे में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर बीच का रास्ता अपनाया गया। पुनर्मतगणना के बाद भी जब फैसला नहीं आया तो जीत-हार का फैसला करने के लिए अधिकारियों ने टॉस करने का फैसला लिया। सिक्का उछाला गया तो प्रत्याशी सोनम ने हेड बोला, वहीं ज्योति देवी के हिस्स में टेल आया। सिक्का के नीचे गिरने तक दोनों पक्ष के लोगों की धड़कनें बढ़ी रही। आखिर में सोनम ने हेड चुन जीत हासिल की।

Suggested News