बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी में जबरन डीजे बजाना चाह रहे थे गांव के दबंग, लड़कीवालों ने किया इनकार तो दुल्हन सहित पूरे परिवार की कर दी पिटाई, टल गया विवाह

शादी में जबरन डीजे बजाना चाह रहे थे गांव के दबंग, लड़कीवालों ने किया इनकार तो दुल्हन सहित पूरे परिवार की कर दी पिटाई, टल गया विवाह

NAWADA : नवादा  जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के पचम्बा बेलदरिया गांव में शादी के चंद घंटा पहले दुल्हन के घर पर जमकर मारपीट गंभीर रूप से दुल्हन घायल मंडप की जगह  अस्पताल पहुंच गई। बताया गया शादी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दबंगों ने जमकर र तोड़फोड़ की व दुल्हन सहित चार लोगों के साथ मारपीट किया गया है। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी में जबरन डीजे बजाने की मांग 

घायल दुल्हन के चाचा गणेश चौहान ने बताया कि गांव के पूर्व प्रमुख के परिवार उमेश चौहान, रामबालक चौहान, कमलेश चौहान,कुलदीप चौहान सहित अन्य लोग मिलकर हमारे घर पर आए और कहा कि शादी विवाह में डीजे बजाना जरूरी है। हमने कहा 2 कट्ठा जमीन बेचकर हम बेटी का विवाह कर रहे हैं। हमारे पास औकात नहीं है। उसी दौरान डीजे का ट्रॉली लेकर मेरे घर पर पहुंच गया और पैसा मांगना शुरु किया।  उसी दौरान विवाद बढ़ गया देखते ही देखते सभी लोग मिलकर घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दुल्हन का रखा सारा सामान को तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया जिसके बाद तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जहां पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।


रास्ते से लौट गई बारात

उन्होंने कहा कि राधे चौहान की बेटी संगीता कुमारी की विवाह नरेश चौहान का बेटा बसंत चौहान से होना हैं। कौवाबारी मेसकौर थाना क्षेत्र से बारात लेकर गांव आ रहे थे। लेकिन अचानक रास्ता में समधी को जानकारी मिल गई। वह सीधा डर से बरात को लौटा दिए। जिसके बाद सभी परिवार मिलकर चिंताजनक हालत में दुल्हन सहित भाई और भतीजी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाए हैं। वहीं अपनी शादी नहीं होने से दुल्हन सदमे में है। दुल्हन संगीता कुमारी, राजू चौहान, साहिला कुमारी, वजीर चौहान गंभीर रूप से घायल है। सभी लोगों का हाथ फैक्चर है। शादी नहीं होने के कारण दुल्हन पूरी तरह सदमा में है। और किसी से कोई बातचीत भी नहीं कर रही है। हालांकि इस मामले पर सिरदला थाना प्रभारी ने कहा है कि सूचना के आलोक पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Suggested News