बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विस अध्यक्ष ने राजद MLA से कहा-आसन की तरफ अंगुली मत दिखाइए,राजद विधायक बोले- तो सदन में हम लोग......

विस अध्यक्ष ने राजद MLA से कहा-आसन की तरफ अंगुली मत दिखाइए,राजद विधायक बोले- तो सदन में हम लोग......

PATNA: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन सदन में प्रश्नोत्तर काल चल रहा था। विधायकों के सवाल का जवाब सरकार की तरफ से दिया जा रहा था। इसी बीच घोड़परास के इश्यू पर सदन में सवाल-जवाब शुरू हो गया। मंत्री ने जब जवाब दे दिया इसके बाद राजद के कई विधायक पूरक सवाल दागने लगे। 

विस अध्यक्ष ने आगे सवाल लिया इसके बाद राजद सदस्य खड़े हो गए और कहने लगे कि हमलोग सदन में आते ही क्यों हैं ?इस पर विस अध्यक्ष सख्त हो गए कहा कि सदन की तरफ अंगुली मत दिखाइए।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सख्त होते हुए कहा कि आसन की तरफ आप सब अँगुली मत दिखाइए...कौन सदस्य आसन की तरफ अंगुली दिखा रहे हैं।तब राजद विधायक भाई वीरेन्द्र खड़े होकर बोल रहे थे। विस अध्यक्ष के सख्त रूख के बाद कहा कि हम आसन की तरफ अंगुली नहीं दिखा रहे बल्कि हम सवाल पूछ रहे. हम अससंदीय शब्दों का प्रयोग नहीं कर रहे। आखिर हम लोग सदन में आते हैं क्यों है ,सवाल पूछने के लिए ही न...।हालांकि थोड़ी देर के बाद मामला शांत हो गया।



Suggested News