बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस विधायक ने "मैं हूं डॉन" गाने लहराई रिवॉल्वर,किया कमरतोड़ डांस...मचा बवाल तो दे रहे सफाई..

कांग्रेस विधायक ने "मैं हूं डॉन" गाने लहराई रिवॉल्वर,किया कमरतोड़ डांस...मचा बवाल तो दे रहे सफाई..

DESK : अपने जन्मदिन की खुशी में हवा में हर्ष फायरिंग करना कांग्रेस के विधायक सुनील सराफ को भारी पड़ गया है। मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले के कोतमा से विधायक सुनील सराफ का वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उनके खिलाफ कोतमा थाने में FIR दर्ज की गई है।

हर्ष फायरिंग का यह वायरल वीडियो बीते एक जनवरी का बताया जा रहा है। विधायक ने अपने जन्मदिन पर घर पर कार्यक्रम रखा था। इसमें आम लोग और कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। फिल्मी गानों पर डांस हो रहा था। जैसे ही ‘मैं हूं डॉन' गाना बजा, विधायक सुनील नाचते हुए मंच पर पहुंचे और नाचते हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हर्ष फायर कर दिया। किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पिछले साल ही मिला रिवॉल्वर का लाइसेंस

विधायक सराफ जिस रिवॉल्वर से फायर करते दिखाई दे रहे हैं वह लाइसेंसी है। उन्हें एक साल पहले ही रिवॉल्वर का लाइसेंस मिला है। जब विधायक ने फायर किया, उस समय मंच पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी और कोतमा नगर पालिका उपाध्यक्ष के पति बद्री ताम्रकार भी मौजूद थे।

असली नहीं थी रिवॉल्वर, खिलौनेवाली बंदूक से की फायरिंग

सुनील सराफ ने अपनी सफाई में कहा है कि खिलौने वाली बंदूक से फायर किया था। उन्होंने कहा कि BJP हर जगह जल्दबाजी दिखाती है। मैं जांच के लिए तैयार हूं। जितने कारतूस मुझे इश्यू हुए उन सबका रिकॉर्ड मेरे पास है।

गृहमंत्री बोले- पिस्टल लहराकर डांस करना गलत

 वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता दिलीप जायसवाल और अन्य नेताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस विधायक का इस तरह पिस्टल लहराकर डांस करना गलत है। उन्होंने अनूपपुर SP जितेंद्र सिंह पवार को कार्रवाई के निर्देश दिए। SP ने कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुरुआती तौर पर वीडियो में फायर होते दिखाई दे रहा है। इस पर कोतमा थाने में केस दर्ज किया गया है। आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 9 के तहत केस दर्ज किया गया है। पवार ने बताया कि कोतमा TI अजय बैगा को वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

2018 में पहली बार विधायक बने सुनील सराफ

कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने शहडोल से ग्रेजुएशन किया। 2018 में कोतमा विधानसभा से बीजेपी के दिलीप जायसवाल को हराकर पहली बार विधायक बने। इससे पहले वे कांग्रेस के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे।

सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। महिला अपने दूध मुंहे बेटे के साथ रेवांचल एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही थी। उसने आरोप लगाया था कि इस दौरान उसी कोच में सवार नशे में धुत दोनों विधायकों ने महिला से छेड़छाड़ की थी। मदद मांगने पर सागर GRP महिला को लेकर भोपाल पहुंची। महिला की शिकायत पर सागर GRP ने दोनों विधायकों के खिलाफ छेड़छाड़ और रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 


Suggested News