बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिसके लम्बी उम्र के लिए पत्नी कर रही थी तीज व्रत, उसी पति ने गला रेत कर मार डाला

 जिसके लम्बी उम्र के लिए पत्नी कर रही थी तीज व्रत, उसी पति ने गला रेत कर मार डाला

KUSHINAGAR : जिसके लंबी उम्र और सलामती के लिए पत्नी अन्न जल त्याग कर तीज व्रत कर रही थी, उसी पति ने गला रेतकर मार डाला। दूसरी महिला को बीवी बनाने पर आमादा राजगीर मिस्त्री पत्नी पर जुल्म ढाता था। फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारे पति की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

मामला कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव का है। इस गांव निवासी राजगीर मिस्‍त्री वीरबल (उम्र 28 वर्ष) गुजरात में राजगीर मिस्त्री का कार्य करने के दरम्यान एक महिला के प्रेम में पड़ गया और कुछ माह पहले उसे लेकर घर पहुंच गया और महिला को दूसरी बीवी बता घर मे रखने पर आमादा हो गया। इसे देख दो बच्चों के साथ पत्‍नी शीला (उम्र 26 वर्ष) ने कड़ा विरोध किया, विरोध व बढ़ते दबाव के बाद बीरबल को महिला को मजबूरी में वापस पहुंचाना पड़ा।

खत्म नहीं हुई नाराजगी

दूसरी बीवी को वापसे भेजने के बाद नाराज बीरबल पत्नी शीला के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने लगा ,परंतु इस सब के बावजूद शीला जैसे तैसे 10 व 6साल के बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थी। गुरूवार को शीला पति के दीर्घायु होने के लिए तीज व्रत रखी थी, रात में दोनों बच्चे अपने दादी के पास सो रहे थे, शीला अपने कमरे में सो रही थी, इस दरम्यान बीरबल ने निर्दयता से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया।

सुबह मिली हत्या की जानकारी

सुबह जब बीरबल की मां शीला को जगाने कमरे में गयी तो मंजर देख दंग रह गयी ,दोनो मासूम मां की दशा देख रोने लगे।यह खबर क्षेत्र में फैलते ही पुलिस पहुँच गयी और शव को कब्जे में लेकर ,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति बीरबल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। कुशीनगर के एडिश्नल एसपी एपी सिंह ने बताया की पत्नी की हत्या का आरोपी बीरबल के विरुद्ध हत्या का मुकदमा रामकोला थाने में दर्ज कर हत्यारे की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Suggested News