बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के 6 महीने बाद पत्नी ने छोड़ा साथ, बदले में महिलाओं को भेजने लगा अश्लील फोटो व मैसेज

शादी के 6 महीने बाद पत्नी ने छोड़ा साथ, बदले में महिलाओं को भेजने लगा अश्लील फोटो व मैसेज

PATNA  : राजधानी पटना में महिलाओं को वाट्सएप पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने 3 युवको को गिरफ्तार किया है। ये तीनो शख्स फोटोशॉप में फोटो एडिट करके संबंधित महिलाओं के फेसबुक और वाट्सएप पर उसे भेजते थे। दरअसल पटना की रहनेवाली एक ऐसी महिला जो विश्व विख्यात हैं, उनकी तस्वीर से भी छेड़छाड़ कर उनकी फोटो को सोशल मीडिया पर डाली गयी थी। जिसकी शिकायत उक्त महिला के साथ-साथ अन्य महिलाओं ने एसएसपी मनु महाराज से की थी। 


THE-WIFE-LEFT-WITH-INSTEAD-OF-SENDING-THE-WOMEN-TO--PORN-PHOTO-AND-MESSAGE3.jpg

महिलाओं से मिली शिकायत के बाद एसएसपी द्वारा गठित एक विशेष टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही थी। इस दौरान तकनीकी अनुसंधान किया गया। काफी छानबीन के बाद इस मामले में तीन लड़के चिह्नित किये गये। जिसमें मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार, अभिमन्यु कुमार निवासी कुर्जी रोड नंबर 12, थाना दीघा के रूप में पहचान हुई। इसके बाद पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने लगी। काफी प्रयास के बाद कंकड़बाग इलाके से तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया है जिससे अश्लील फोटो और मैसेज भेजा जाता था। 

THE-WIFE-LEFT-WITH-INSTEAD-OF-SENDING-THE-WOMEN-TO--PORN-PHOTO-AND-MESSAGE2.jpg

इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड मिथिलेश निकला। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी के छह महीने बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गयी। उसके बाद से ही उसके मन में महिलाओं के प्रति घृणा पैदा हो गयी। फिर बदले की भावना से उसने नामी महिलाओं को बदनाम करने की साजिश रची। 

THE-WIFE-LEFT-WITH-INSTEAD-OF-SENDING-THE-WOMEN-TO--PORN-PHOTO-AND-MESSAGE4.jpg

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मिथिलेश अवसाद से ग्रस्त है। वह साइको हो गया है। इसीलिए महिलाओं को परेशान करता था। मिथिलेश दिव्यांग है। शादी के मात्र छह महीने बाद ही उसे पत्नी ने छोड़ दिया था। पत्नी उसके स्वभाव से खुश नहीं थी। इसके बाद से वह अवसाद में रहने लगा था। मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि वह छह महीने तक बीवी का पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन वह उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद उसे महिलाओं से नफरत हो गई और वह सभी को परेशान करने लगा था। जब महिलाएं परेशान दिखती हैं, तो मुझे अच्छा लगाता है। 

THE-WIFE-LEFT-WITH-INSTEAD-OF-SENDING-THE-WOMEN-TO--PORN-PHOTO-AND-MESSAGE5.jpg

मनु महाराज ने लड़कियों से अपील की है कि फेसबुक-वाट्सएप के डीपी में अपनी तस्वीर लगाने से परहेज करें। सोशल साइट पर मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत डिटेल भी नहीं डालें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को शॉपिंग के बाद या अन्य जगहों पर जरूरी न हो तो वे अपना मोबाइल नंबर शेयर न करें। एसएसपी ने कहा कि अगर महिलाओं लड़कियों को कोई परेशान करता है। उनके सोशल अकाउंट का गलत इस्तेमाल करता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Suggested News