बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति के आत्महत्या की खबर सुन पत्नी को लगा सदमा, दुखी होकर खुद भी जहर सेवन कर दे दी जान

पति के आत्महत्या की खबर सुन पत्नी को लगा सदमा, दुखी होकर खुद भी जहर सेवन कर दे दी जान

SASARAM : खबर रोहतास जिला से है। जहां कछवा ओपी के बेलाढी गांव में पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक शशिकांत सिंह तथा उसकी पत्नी प्रियंका देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 

बताया जाता है कि पहले पति शशिकांत सिंह ने जहर खा ली, जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल ले जाना चाहा। तब तक उसकी मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना पत्नी को लगी, पत्नी ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि वर्ष 2016 में ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों में तनाव था। इन दोनों का कोई संतान नहीं थे। इसको लेकर भी आए दिन विवाद होता था। 

वही बताया जाता है कि पति नशा भी करता था। जिसका पत्नी विरोध करती थी। इन्हीं बातों को लेकर दोनों में आए दिन नोकझोंक तथा विवाद रहता था। इन्हीं कारणों से यह घटना घटित हुई है। पुलिस दोनों शवों को सासाराम के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए लाई है।


Suggested News