बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला को डायन बता कर लोगों ने पीटा, उसी के घर में बनाया बंधक

महिला को डायन बता कर लोगों ने पीटा, उसी के घर में बनाया बंधक

Navada: नवादा जिले में महिला प्रताड़ना का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार डायन का आरोप लगाकर महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। 

कादिरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने एक महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले लोग महिला पर डायन होने का आरोप लगा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई थी। अंधविश्वास की हद देखिये लोगों ने आरोप लगाया कि इसी महिला ने जादू टोना कर सांप को उसके घर में भेजा था, जिसके बाद सांप ने उस महिला को डस लिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी और उसे उसी के घर में बंधक बना लिया। 

मामले की जानकारी मिलते ही कादिरगंज थाना की पुलिस वहां पहुंची और पीड़िता को लोगों के चंगुल से मुक्त कराते हुए थाना लाया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि हाल में ही गोविंदपुर थाना क्षेत्र में इसी प्रकार की वारदात हुई थी। लोगों ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। 21वीं सदी में भी इस प्रकार का मामला सामने आने से लोग अचंभित हैं।

इधर महिला ने बताया है कि 'गांव के ही सरजू राजवंशी की भूतों की मौत हुई थी उसी को लेकर उसके सभी परिवार मिलकर मारपीट किए और डायन का आरोप लगाकर हमारे घर में हमी को बंद कर दिया'. 

Suggested News