बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में लगी आग में घिरे दिव्यांग पति को बचाने के लिए घुस गई महिला... लेकिन दोनों...,इस जिले की है यह हृदयविदारक घटना

घर में लगी आग में घिरे दिव्यांग पति को बचाने के लिए घुस गई महिला... लेकिन दोनों...,इस जिले की है यह हृदयविदारक घटना

MOTIHARI : मोतिहारी में अहले सुबह हृदय विदारक घटना सुनकर सनसनी फैल गयी। यहां एक घर मे लगी आग में जलकर बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही अधिकारियों की टीम पहुचकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। घटना पताही थाना के नोफोरवा गांव की बतायी जा रही है।

घटना को लेकर बताया गया कि पताही प्रखंड के नोनफरवा गांव में  सोमवार के रात्रि 12 बजे के करीब एक फूस के घर मे आग लगने से घर मे सोये विकलांग 75 वर्षीय वृद्ध गणेश महतो बुरी तरह से घिर गए। अपने पति को आग के बीच घिरा देख 70 वर्षीय पत्नी गीताजंली देवी उन्हें बाहर निकालने के लिए खुद जलते घर में घुस गई और उन्हें बचाने की कोशिश करने लगी। लेकिन तब तक आग इनती फैल चुकी थी कि दोनों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। नतीजा यह हुआ कि घर के साथ दोनों बुजुर्ग दंपती भी इस अगलगी की भेंट चढ़ गए। 

 ग्रामीणों एवं सूचना पर पहुँची फायर विग्रेड ने आग पर काबू पाया , जब दोनों पतीं पत्नी को निकाला गया दोनों पतीं पत्नी का आधा से अधिक जला शव निकला। आग में पतीं पत्नी के साथ एक बाइक , पांच बकरी भी जल गया। वही भैंस झुलस गया है। सूचना पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिह , सीओ सौरव कुमार , थाना अध्यक्ष अनुज कुमार पहुँच घटना की जांच की। पुलिस दोनों पतीं पत्नी के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी कर रही है

Suggested News