बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला ने यूट्यूब से सीखा पशु आहार उत्पादन का तरीका, रोजगार का बनाया जरिया

महिला ने यूट्यूब से सीखा पशु आहार उत्पादन का तरीका, रोजगार का बनाया जरिया

KATIHAR : संचार क्रांति के इस दौर में व्हाट्सएप, फेसबुक और youtube जैसे सोशल प्लेटफॉर्म अब सिर्फ किसी खास इलाका या किसी खास बिरादरी तक सीमित नहीं है। बल्कि सुदूर इलाके तक घरेलू महिला भी अब इस सोशल क्रांति के दौर में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसी कड़ी में कटिहार हसनगंज प्रखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आप समझ जाएंगे कि आखिर संचार क्रांति के इन माध्यमों को लोग किस तरह से पॉजिटिव काम के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। 

हसनगंज गांव की रहनेवाली सुमन देवी घरेलू महिला हैं और वह अपने घर के आर्थिक आमदनी को बेहतर करने के लिए मवेशी पालन करती हैं। इस बीच रोजाना मवेशी का चारा जुटाने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता था। जीविका दीदी से सुनकर इस परेशानी को दूर करने के लिए उजाला की खेती छोटे स्तर पर ही शुरू किया। लेकिन दीदी द्वारा समझाएं तरीके ठीक से समझ नहीं पाने के बाद सुमन देवी ने यूट्यूब के माध्यम से इस पर विस्तृत जानकारी लिया और आज अपने घर के मवेशियों के लिए वह सफल तरीके से उजाला पशु आहार का उत्पादन करती है। अब तो वह आगे इसको अलग से व्यापार बनाने पर भी विचार कर रही है। 

सुमन देवी की सफलता पर ग्रामीण महिलाएं भी बेहद प्रभावित है। जबकि जीविका के अधिकारी कहते हैं की निश्चित तौर पर उजाला उत्तम पशु आहार है। इससे न सिर्फ पशु स्वस्थ रहता है। बल्कि दूध भी ज्यादा देती है। जहां तक सुमन देवी की सफलता का सवाल है। निश्चित तौर पर वे लोग उनके इस प्रयास की सराहना करते हैं और आगे अगर सुमन देवी उजाला उत्पादन और बिक्री को बढ़ाना चाहती है तो वह लोग भी सहयोग के लिए तैयार है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News