बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में राजस्व कर्मचारी के दलाल की महिला ने की पिटाई, म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

भागलपुर में राजस्व कर्मचारी के दलाल की महिला ने की पिटाई, म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

भागलपुर. नाथनगर में राजस्व कर्मचारी के मुंसी के रूप में काम करने वाले सुदीन मंडल को सोमवार की शाम करीब चार बजकर तीस मिनट के करीब एक महिला ने अंचल कार्यलय में घुसकर धुनाई कर दी। महिला का कहना है कि सुदीन मंडल राजस्व कर्मचारी का दलाल है। वह क्षेत्र के आवेदकों से म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली करता है और एक मामला सामने आया है कि सुदीन ने पैसे लेकर एक परिवार का फर्जी बंटवारानामा के आधार पर जमीन का म्यूटेशन कर दिया है। इतना ही नहीं  महिला ने यह भी बताया कि सुदीन मंडल ने म्यूटेशन के नाम पर हमसे भी 35 हजार रुपए की मांग  कर रहा था।

महिला ने कहा कि जब हम पैसा देने से इनकार कर दिए तो वह अपना मनमानी कर फर्जी तरीके से मयूटेसन कर दिया। अंचल में करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। तांती बाजार चंपानगर की रहने वाली महिला प्रिया गील ने बताया कि एक पक्ष से मोटी रकम लेकर अंचल कार्यालय में बैठे दलाल ने मयूटेसन कर दिया है और वृद्ध महिला आठ वर्ष से चक्कर अंचल में चक्कर लगा रही है। सुदीन ने वृद्ध महिला की जमीन को सुरेन्द्र यादव से एक लाख रुपया लेकर उसके नाम पर रसीद भी काट दिया और म्यूटेशन कर दिया। 

महिला ने कहा कि हमसे भी 35 हजार रुपए की मांग कर रहा था। वृद्ध महिला अपनी बेटी के पास रहकर अपना गुजारा कर रही है। महिला ने राजस्व कर्मचारी के दलाल को पकड़कर चंपानगर स्थित उक्त जमीन पर भी ले गई। वहीं सुदीन मण्डल ने बताया कि हम राजस्व कर्मचारी ओमकार बाबू के स्टाफ हैं। मेरे उपर जो भी आरोप लग रहे हैं, सभी बेबुनियाद हैं। हम म्यूटेशन का काम नहीं करते हैं। 

जिस जमीन के बारे में वह लोग कह रहे हैं कि गलत म्यूटेशन हुआ है। उक्त जमीन का म्यूटेशन 1 वर्ष पूर्व ही हुआ है। अगर उन्हें कोई कोई आपत्ति थी तो वह लोग अपील में क्यों नहीं गए। जानकारी मिली है कि अंचल कार्यालय में घुसकर एक प्राइवेट कर्मी के साथ मारपीट की है। उक्त व्यक्ति राजस्व कर्मी के साथ रहता है। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व अंचल कार्यालय में सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस घटना में जो भी व्यक्ति शामिल हैं, उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News