बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गला रेतकर महिला का शव खेत में फेंका, मृतका के बेटे ने कहा - शराब पार्टी का विरोध जताने की मिली सजा

गला रेतकर महिला का शव खेत में फेंका, मृतका के बेटे ने कहा - शराब पार्टी का विरोध जताने की मिली सजा

BHAGALPUR : नाथनगर थाना क्षेत्र के छोटी हरिदासपुर में धारदार हथियार से गला रेत कर एक महिला की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया| घटना की सूचना मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान छोटी हरिदासपुर निवासी लाले मंडल के धर्मपत्नी जीरा देवी के रूप में हुई है।

 परिजन सूत्रों के मुताबिक माने तो महिला की हत्या का आरोप स्थानीय लोगों पर लगाया गया  है, मृतक के बेटा ने बताया कि उनके खेत में शराब का पार्टी चलता था। जिसका विरोध करने पर उनकी मम्मी की हत्या कर दी गई है। जीरा देवी रोज की तरह घर से सटे खेत में बने बासा पर रह कर बगीचे की रखवाली करती थी। जीरा देवी के पति लाले मंडल करीब 2 महीने से जेल में बंद है मृतक को चार पुत्र एवं एक पुत्री है।

 घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिये भेजा  इधर घटना के बाद परिजनो का  रो रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस  घटना की जांच में जुट गई है।


Suggested News