बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा, पीड़िता ने कहा- पीठ से नीचे तक हाथ फेरा...

पटना में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा, पीड़िता ने कहा- पीठ से नीचे तक हाथ फेरा...

PATNA: पटना में महिला से छेड़खानी और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी ने छेड़खानी का विरोध करने पर उस महिला का पूरे परिवार को जमकर पिटाई भी की। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में मदद की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। 

वारदात पटना जिले के मनेर थाना इलाके की है। जहां शेरपुर गांव में शनिवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला घर से शौच के लिए निकली थी। इसी क्रम में उसी गांव के चार पांच लोगों ने महिला को घेर लिया और पीठ पर नीचे तक हाथ फेरा और गंदा काम करने का प्रयास किया। महिला ने इस मामले को लेकर विरोध किया और शोर करने लगी। महिला के शोर सुनते ही उनके परिजन मामला स्तर पर पहुंचे और छेड़छाड़ करने वाले युवकों को इसका विरोध करने लगे। इसके बाद विरोध कर रहे युवकों को जब उनके परिजनों ने रोकना चाहा तो उल्टे छेड़छाड़ करने वाली युवकों ने महिला के परिजनों को जमकर पिटाई कर दी। 

इस मामले को लेकर मनेर थाना में 5 लोगों को नामजद किया गया है। मनेर थानेदार से मिली जानकारी के मुताबिक  महिला ने मनेर थाने में 5 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Suggested News