बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला ट्रक के नीचे नहीं, ट्रक का पहिया खुलकर महिला से आकर टकरा गया, मिली दर्दनाक मौत

महिला ट्रक के नीचे नहीं, ट्रक का पहिया खुलकर महिला से आकर टकरा गया, मिली दर्दनाक मौत

CHHAPRA : सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में रविवार को बालू लदे ट्रक का पहिया अचानक खुल गया, इस दौरान पहिया सुबह शौच के लिए जा रही थी, जिससे पहिया तेजी के साथ टकरा गया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर ही महिला की मौत हो गई। 

महिला की मौत की यह दर्दनाक घटना गड़खा थाना क्षेत्र चिरांद रोड पर चंडाल चौक के पास  की है। गई। मृत महिला की पहचान गड़खा गांव निवासी सत्यनारायण महतो की 45 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी के रूप में हुई है। धक्का लगने के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर शव को गड़खा-चिरांद रोड पर रखकर जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम होने के कारण आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही गड़खा पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों को समझाने में जुट गई। गुस्साए लोग मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया। 


Suggested News