बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने घर के बाहर दरवाजे पर काम कर रही थी महिला, तेज रफ्तार पिकअप कूूचलते हुए हो गई पार, इलाज के दौरान निकली जान

अपने घर के बाहर दरवाजे पर काम कर रही थी महिला, तेज रफ्तार पिकअप कूूचलते हुए हो गई पार, इलाज के दौरान निकली जान

SUPOUL : सदर थाना क्षेत्र के करिहो पंचायत अंतर्गत बगही चौक के समीप एक तेज रफ्तार पिक अप गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कुचल दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।  जिसके बाद घायल महिला को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम बगही निवासी अनिता देवी बताया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

परिजनों ने बताया कि उक्त महिला अपने दरवाजे पर काम कर रही थी तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। बताया गया है कि उक्त पिक गाड़ी गाँव के ही एक व्यक्ति के संबंधी का है। ठोकर मारने के बाद भाग रहे पिकअप गाड़ी को आक्रोशित परिजन ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद सामाजिक स्तर से पहल शुरू कर दी गई है। वहीं मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 



Suggested News