बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बदसूरत होने का ताना मारते थे ससुराल वाले, महिला ने लिया ऐसा भयानक बदला, 5 की चली गई जान

बदसूरत होने का ताना मारते थे ससुराल वाले, महिला ने लिया ऐसा भयानक बदला, 5 की चली गई जान

NEWS4NATION DESK :  परिवार और रिश्तेदार के तानों से परेशान एक महिला ऐसा कदम उठाया कि 5 लोगों की जान चली गई। मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की है। बताया गया है कि एक महिला को परिवार और रिश्तेदार उसे हमेशा सांवला रंग और अच्छा खाना नहीं बनाने का ताना मारते रहते थे। इन बातों से परेशान उसने खाने में जहर मिला दिया। इस घटना में जहां 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 120 लोग गंभीर रुप से बीमार हो गये। 


THE-WOMAN-WHO-WAS-TAUNTING-TO-BE-UGLY-THE-WOMAN-TOOK-SUCH2.jpg

महिला ने खाने में जहर तब मिलाया जब एक परिवारिक समारोह के लिए सभी रिश्तेदार रात के खाने पर इकट्ठा हुए थे। मरने वालों में 7 से 13 साल की उम्र के चार बच्चे शामिल हैं। महिला की दो साल पहले शादी हुई थी। 

THE-WOMAN-WHO-WAS-TAUNTING-TO-BE-UGLY-THE-WOMAN-TOOK-SUCH3.jpg

एसपी अनिल पारसकर ने मुताबिक, घटना 18 जून की है। महाड गांव में रिश्तेदार सुभाष माने के घर पर हुए कार्यक्रम में प्रज्ञा सुरवासे नामक महिला  ने खाने में कीटनाशक मिला दिया। डिनर के बाद सभी के पेट में दर्द होने लगा और उल्टियां होने लगीं। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। 4 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। खाने में कीटनाशक मिला होने की पुष्टि हुई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि ससुराल वाले ताने मारने के साथ-साथ उसका मजाक भी उड़ाते थे। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। 

Suggested News