बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत में काम करनेवाली महिलाएं सड़क किनारे कर रही थीं आराम, तेज रफ्तार जीप रौंदते हुए निकल गई, तीन की मौके पर हुई मौत

खेत में काम करनेवाली महिलाएं सड़क किनारे कर रही थीं आराम, तेज रफ्तार जीप रौंदते हुए निकल गई, तीन की मौके पर हुई मौत

AURANGABAD : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में कठौतियां मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर बाद एक तेज रफ्तार जीप ने 6 महिलाओं को रौंद डाला। हादसा इतना भीषण था कि तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 6 महिलाएं खेत में काम करने के बाद सड़क किनारे सुस्ता रही थीं। इसी दौरान औरंगाबाद-पटना हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही जीप 6 को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोगों ने आनन-फानन में तीनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान कठौतिया निवासी रामाधार पासवान की पत्नी मुन्नी देवी(40 साल), विजय पासवान की पत्नी राममुन्नी देवी(35 साल) और बेटी ज्योति कुमारी (8 साल) के रूप में की गई है। हादसे में उर्मिला देवी और रुक्मिणी देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। 

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-139 को जाम कर दिया। आक्रोशितो ने जमकर बवाल मचाया घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने-बुझाकर जाम हटवाया गया।

Suggested News