बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राशन कार्ड बनवाने गयी महिला से कर्मी ने वसूले 500 रूपये, एक महीने बाद न कार्ड मिला न कोई आश्वासन

राशन कार्ड बनवाने गयी महिला से कर्मी ने वसूले 500 रूपये, एक महीने बाद न कार्ड मिला न कोई आश्वासन

SHEKHPURA : शेखोपुरसराय प्रखंड मुख्यालय में अक्सर अवैध तरीके से कर्मचारियों के द्वारा भोले वाले लोगों से पैसे ठगने का काम किया जा रहा है। विदित हो कि बिहार सरकार के द्वारा फ्री में राशन कार्ड बनाने को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। ताकि गरीब लोगों को राशन कार्ड बन जाने पर दो वक्त की रोटी का प्रबंध किया जा सके। लेकिन बताया जा रहा है की सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों के द्वारा आम लोगों से राशन कार्ड बनवाने को लेकर अवैध तरीके से पैसे वसूले जा रहे हैं। 

इसकी जानकारी देते हुए चरुआमां गांव की निवासी मोहम्मद नाजिम की पत्नी सुल्ताना खातून ने बताया की राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत विजय कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने बताया कि ₹500 लगेंगे। तब जाकर राशन कार्ड आपका बन राशन कार्ड बन जायेगा। इसके बाद महिला ने कर्मचारी विजय कुमार को ₹500 भी दिए। लेकिन कई महीनों से वह प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रही है। ना तो इन्हें राशन कार्ड दिया जा रहा है और ना ही कोई आश्वासन। 

बताया जा रहा है की शेखोपुर सराय प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अमरेंद्र कुमार अमर को इसकी जानकारी है। इसके बावजूद प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा रुपए ऐंठने का काम किया जाता है।

शेखपुरा से राकेश रौशन की रिपोर्ट 

Suggested News