बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के सवा महीने में ही उजड़ गई दुनिया : पलंग पर थी विवाहिता की लाश, फंदे से लटक रहा था युवक

शादी के सवा महीने में ही उजड़ गई दुनिया : पलंग पर थी विवाहिता की लाश, फंदे से लटक रहा था युवक

SAMASTIPUR :  जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के एक नवदंपति की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा।  बताया गया कि मृतको की सवा माह पहले ही शादी हुई थी। 

मामला पटोरी थाना के विशनपुर बांदे गांव का बताया जा रहा है। जहां रहनेवाले रामजी सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह (24) व उनकी पत्नी ममता कुमारी (20) की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर के एक कमरे में पलंग पर ममता का शव पड़ा था। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था एवं उसके गले पर गहरा काला दाग नजर आ रहा था। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी, जबकि संजय का शव उसी खपरैल घर में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, दारोगा अवधेश कुमार सिंह, एएसआई लालकृष्ण यादव, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा पति-पत्नी का शव लेकर थाना लौट आए। दोनों लाश की स्थिति देखने के बाद यह आशंका जतायी जा रही है कि पत्नी की गला दबा हत्या करने के बाद पति भी फंदे से झूल गया। 

26 मई को हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि संजय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भवन निर्माण की सेंटरिंग का काम करता था। इसी वर्ष 26 मई को उसकी शादी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर चकौसन गांव निवासी नागदेव सिंह की पुत्री ममता से हुई थी। शादी के बाद से संजय घर पर ही रह रहा था। 

शादी के दोनों में चल रहा था विवाद

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम से ही ममता के मोबाइल पर आए किसी कॉल के बाद दोनों में विवाद चल रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उस विवाद की परिणति इस घटना के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद ममता के मायके वाले भी पटोरी पहुंचे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।


Suggested News