बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले ह्वाइट हाउस से चलती थी दुनिया, अब चल रही हिन्दुस्तान से : नित्यानंद राय

पहले ह्वाइट हाउस से चलती थी दुनिया, अब चल रही हिन्दुस्तान से :  नित्यानंद राय

PATNA :   भाजपा का दावा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने चार साल के कार्यकाल में आम जनता की भलाई के लिए कई काम  काम किये हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष का तो ये भी कहना है कि पहले ह्वाइट हाउस से दुनिया चलती थी लेकिन अब हिन्दुस्तान से दुनिया चल रही है। दुनिया में अब भारत की हैसियत बढ़ी है, 4 साल में ये बहुत बड़ा बदलाव है। लोकसभा चुनाव के एक साल पहले भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कमर कस चुकी है। बिहार में पार्टी का महासम्पर्क अभियान शुरू हो चुका है। 

THE-WORLD-WAS-MOVING-FROM-THE-WHITE-HOUSE-FIRST-NOW-RUNNING-FROM-INDIA-NITYANAND-RAI3.jpg

शहर से गांव तक और जिला से पंचायत तक ये अभियान चलेगा। भाजपा 2019 में मोदी सरकार के काम का इनाम पाना चाहती है। ऐसा तभी होगा जब आम जनता मोदी सरकार पर भरोसा करे। बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान मोदी सरकार की कामयाबियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार चार साल में 22 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने में सफल रही। जनधन योजना के तहत बैंकों में 31 करोड़ गरीबों के नए खाते खोले गये जिनमें सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे भेजा गया। इससे पैसों की बंदरबाट पर रोक लगी। नोटबंदी से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। जीएसटी से एक देश- एक करका सपना साकार पूरा हुआ।

THE-WORLD-WAS-MOVING-FROM-THE-WHITE-HOUSE-FIRST-NOW-RUNNING-FROM-INDIA-NITYANAND-RAI2.jpg

खुले में शौच से मुक्ति के लिए चार सालों में 7.25 करोड़ शौचालयों बनाये गये। गरीब परिवार के 4 करोड़ महिलाओं ने उज्जवला योजना का लाभ उठाया।

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 1.26 करोड़ बालिकाओं के बैंक खाते खोले गए।

नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस केवल वोट के लिए दलितों की बात करती है। जब हक देने की बात आती है तो अड़ंगा डाल देती है। कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अम्बेदकर को संसद में जाने से रोका था। तब जनसंघ के नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने डॉ. अम्बेदकर को राज्यसभा में भेजने में मदद की थी।

Suggested News